जरुरी जानकारी | सोना 300 रुपये टूटा, चांदी भी कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 300 रुपये टूटकर 72,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के बाजार में सोने की हाजिर कीमतें गिरकर 59,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद भाव से 300 रुपये कम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,895.5 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 22.65 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘हाल ही में बेहतर आर्थिक आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी आय में तेजी आने से सोने की कीमतें पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा अपनी मौद्रिक नीति को सख्त करने की उम्मीदों को बल मिला है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\