जरुरी जानकारी | सोना स्थिर, चांदी के भाव में भी बदलाव नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

चांदी की कीमत भी 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने का कारोबार सपाट रहा, दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी की कीमत 23.12 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

गांधी ने कहा कि सोना सीमित दायरे में अटका हुआ है क्योंकि व्यापारी सप्ताह के मध्य में अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर दृष्टिकोण के बारे में संकेत देने में मदद करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\