जरुरी जानकारी | सोने में 200 रुपये की बढ़त, चांदी में 700 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपये की बढ़त के साथ 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात मई वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपये की बढ़त के साथ 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 700 रुपये के उछाल के साथ 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 84,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों से सकारात्मक संकेत लेते हुए दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये अधिक है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,319 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर की बढ़त है।

गांधी ने कहा, ‘‘इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने के संकेत मिलने से सोने की कीमतों में तेजी आई। अमेरिकी नीति निर्माताओं की नरम रुख वाली टिप्पणियों ने ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को बढ़ावा दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं ने भी सोने को समर्थन दिया। गाजा में लड़ाई को समाप्त करने के लिए हमास समर्थित संघर्षविराम प्रस्ताव को इजरायल द्वारा अस्वीकार किए जाने से सुरक्षित पनाहगाह परिसंपत्तियों की मांग बढ़ गई।’’

चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 27.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 27.05 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी