जरुरी जानकारी | सोने का आयात अगस्त में दोगुना होकर 10.06 अरब डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 17 सितंबर सीमा शुल्क में भारी कटौती और त्योहारी मांग आने से अगस्त में सोने का आयात दोगुने से अधिक होकर 10.06 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में सोने का आयात 4.93 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने स्वर्ण आयात के इस रिकॉर्ड स्तर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सोने पर सीमा शुल्क दरों में भारी कटौती की गई है ताकि सोने की तस्करी और अन्य गतिविधियों में कमी आ सके।

बर्थवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह वह समय है जब जौहरी त्योहारों के मौसम में बिक्री के लिए अपने माल का स्टॉक करना शुरू करते हैं।"

वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में सरकार ने शुल्क को 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत करने की घोषणा की थी।

भारत का स्वर्ण आयात चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में 4.23 प्रतिशत घटकर 12.64 अरब डॉलर रह गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश का स्वर्ण आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर हो गया था।

भारत सोने का सर्वाधिक आयात स्विट्जरलैंड से करता है जिसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 16 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका लगभग 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर है।

देश के कुल आयात में इस कीमती धातु का हिस्सा पांच प्रतिशत से अधिक है। सोने के आयात में उछाल ने देश के व्यापार घाटे (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) को अगस्त में बढ़ाकर 29.65 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया।

भारत चीन के बाद दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड