जरुरी जानकारी | सोना 78,,250 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में भी 1,000 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख तथा आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को लांघ गया।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख तथा आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को लांघ गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोने में लगातार दूसरे दिन भी रिकॉर्ड तेजी रही। सोना 400 रुपये की तेजी के साथ 78,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को कीमती धातु 77,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

मजबूत विदेशी रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग के कारण चांदी भी 1,000 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

पिछले सत्र में चांदी 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के ताजा उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय मांग में तेजी के साथ-साथ मजबूत वैश्विक रुख से सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 162 रुपये बढ़कर 75,475 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,034 रुपये बढ़कर 93,079 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना 0.61 प्रतिशत बढ़कर 2,701.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘प्रमुख पश्चिमी केंद्रीय बैंकरों की आसान मौद्रिक नीति और पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बारे में बढ़ती चिंताओं ने सोने में हाल ही में तेजी का रुख देखने को मिला है।’’

गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के अलावा, इसने कीमती धातुओं को भी समर्थन दिया।

एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी भी 2.63 प्रतिशत बढ़कर 32.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\