एजेंसी न्यूज

Gold Price: सोना वायदा कीमत 358 रुपये की तेजी के साथ 51,793 रुपये प्रति 10 ग्राम

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने का वायदा भाव 358 रुपये की तेजी के साथ 51,505 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

Gold Price: सोना वायदा कीमत 358 रुपये की तेजी के साथ 51,793 रुपये प्रति 10 ग्राम
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 17 मार्च : मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने का वायदा भाव 358 रुपये की तेजी के साथ 51,505 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अप्रैल आपूर्ति वाला अनुबंध का भाव 358 रुपये या 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,505 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 8,408 लॉट के लिए कारोबार हुआ. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 850 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार

बाजार विश्लेषकों ने सोना वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली को बताया.

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,934.70 डॉलर प्रति औंस हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).