जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 600 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 22 मई विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 50 रुपये की गिरावट के साथ 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 600 रुपये की तेजी के साथ 95,100 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह 94,500 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,417 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर कम है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने में और गिरावट आई, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के हाल के बयानों का मूल्यांकन किया, जिसमें ब्याज दरों में कटौती के समय को कम करके आंका गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारी अब बुधवार को जारी होने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि इनसे अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति की दिशा के बारे में संकेत मिल सकता है।’’

हालांकि, चांदी की कीमत बढ़त के साथ 31.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 31.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में सोना 171 रुपये की गिरावट के साथ 73,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सबसे ज्यादा कारोबार वाला जून अनुबंध शाम साढ़े चार बजे 73,742 रुपये प्रति 10 ग्राम के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया।

इसके अलावा, जुलाई डिलिवरी वाला चांदी का अनुबंध भी 256 रुपये की गिरावट के साथ 94,469 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड