जरुरी जानकारी | सोने में 402 रुपये की गिरावट, चांदी 1,244 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 402 रुपये की गिरावट के साथ 50,597 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन नवंबर वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 402 रुपये की गिरावट के साथ 50,597 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,999 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 1,244 रुपये की गिरावट के साथ 58,111 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल की इस टिप्पणी से सोने में गिरावट आई कि कीमतों में एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने के संबंध में चर्चा करना जल्दबाजी होगी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,628.7 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 19.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पावेल ने संकेत दिया कि केन्द्रीय बैंक मामूली ब्याज दर वृद्धि को लागू करना शुरू करेगा। हालांकि, मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए मौद्रिक नीति को पहले के अनुमान से कहीं और अधिक सख्त बनाने की जरूरत होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें