जरुरी जानकारी | सोना 350 रुपये टूटा, चांदी 1,000 रुपये फिसली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 13 सितंबर वैश्विक बाजारों से कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को सोने में गिरावट आई। विदेशी बाजारों में नरमी के संकेतों के बीच दिल्ली बाजार में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 350 रुपये की गिरावट के साथ 59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।’’
चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये औधे मुंह लुढ़ककर 73,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,911 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत 22.94 डॉलर प्रति औंस रही।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा कि बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी के बीच सोना दो सप्ताह से अधिक समय के निचले स्तर पर फिसल गया। निवेशक बुधवार को जारी होने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी नजर रख रहे हैं। इससे इस इस बात का अंदाजा लगेगा कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दर में और बढ़ोतरी करेगा या नहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)