जरुरी जानकारी | सोना 293 रुपये और चांदी 1,075 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 293 रुपये की गिरावट के साथ 49,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 293 रुपये की गिरावट के साथ 49,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 1,075 रुपये टूटकर 54,326 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 55,401 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को आई गिरावट को प्रतिबिंबित करते हुए दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 293 रुपये की गिरावट आ गई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,703 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 18.23 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\