जरुरी जानकारी | सोना 1,650 रुपये टूटकर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे, चांदी 2,900 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतें लुढ़क गईं। सोना 1,650 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात नवंबर राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने और चांदी की कीमतें लुढ़क गईं। सोना 1,650 रुपये की जोरदार गिरावट के साथ 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग तथा विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण मुख्यत: बहुमूल्य धातु की कीमतों में गिरावट आई।

बुधवार को सोने की कीमत 1,650 रुपये गिरकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 81,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव के कारण चांदी की कीमत भी 2,900 रुपये लुढ़ककर 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बुधवार को इसका भाव 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,650 रुपये गिरकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में इसका भाव 80,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के कारण कारोबारी धारणा कमजोर हुई और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने में स्थिर से लेकर सीमित दायरे में कारोबार हुआ, क्योंकि बाजार प्रतिभागियों को आज रात फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे का इंतजार है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद लगाई जा रही है।’’

एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 1.90 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,674.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद पूंजी का प्रवाह जोखिम वाली संपत्तियों मसलन बिटकॉइन और शेयर बाजारों की ओर होने से सोने की निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में मांग घटी है। इससे सोने में गिरावट आई।’’

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि और अमेरिकी डॉलर में उछाल ने कीमती धातुओं के मूल्य को और प्रभावित किया।

वैश्विक बाजारों में चांदी 0.24 प्रतिशत गिरकर 31.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड