जरुरी जानकारी | सोना 150 रुपये लुढ़का, चांदी में भी गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये टूटकर 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये टूटकर 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र के अंत में सोने की कीमत 62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी की कीमत भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 75,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में चांदी 75,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,989 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत गिरावट के साथ 22.90 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 1,989 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर की गिरावट है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ एक संकीर्ण दायरे में कारोबार हुआ क्योंकि व्यापारी बाजार की आगे की दिशा के संदर्भ में संकेतों के लिए मंगलवार को दिन के उत्तरार्द्ध में जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े और फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) नीति बैठक से पहले बड़ा दांव लगाने के प्रति सतर्कता बरत रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\