जरुरी जानकारी | सोने में 117 रुपये की गिरावट, चांदी 693 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमतों में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 117 रुपये की गिरावट के साथ 51,542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमतों में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 117 रुपये की गिरावट के साथ 51,542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 693 रुपये की हानि के साथ 66,905 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 75.74 रुपये प्रति डॉलर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 24.77 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.38 प्रतिशत की की गिरावट के साथ 1,926 डॉलर प्रति औंस रह गया जिससे यहां सोने की कीमतों में कमजोरी रही।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\