जरुरी जानकारी | सोने में 10 रुपये की मामूली गिरावट, चांदी 100 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 मार्च राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं, जो पिछले बंद भाव से 10 रुपये कम है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,156 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से अपरवर्तित रुख को दर्शाता है। चांदी भी 25.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 25.19 डॉलर प्रति औंस थी।

ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल में जिंस एंड मुद्रा विभाग के उपाध्यक्ष, प्रणव मेर ने कहा कि मंगलवार को बैंक ऑफ जापान और बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले के पहले मुनाफावसूली और सौदों के लंबे परिसमापन के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी