जरुरी जानकारी | सोना 992 रुपये टूटा, चांदी 1,949 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 992 रुपये की गिरावट के साथ 52,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट तथा रुपये के मूल्य में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 992 रुपये की गिरावट के साथ 52,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,949 रुपये लुढ़ककर 69,458 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 71,407 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे के सुधार के साथ 76.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विधानसभा चुनावों के परिणामों के समर्थन से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे की तेजी के साथ 76.42 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट दर्शाता 1,983 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रह था तथा चांदी 25.50 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.30 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 1,983 डॉलर प्रति औंस रह गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रूस और यूक्रेन के बीच टकराव के संभावित राजनयिक समाधान निकलने की उम्मीद से चिंताएं कम होने के कारण बुधवार को सोने में बिकवाली देखी गई।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘आरंभिक कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर रहने के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स