जरुरी जानकारी | सोना 70 रुपये टूटा, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 70 रुपये की गिरावट के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ फरवरी वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 70 रुपये की गिरावट के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव (24 कैरेट) 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,029 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से चार डॉलर की गिरावट को दर्शाता है।

हालांकि, चांदी मामूली तेजी के साथ 22.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\