जरुरी जानकारी | सोने में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 140 रुपये मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 140 रुपये बढ़कर 65,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 56,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,840 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 21.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट के बीच कॉमेक्स में एशियाई कारोबारी घंटों में सोना बृहस्पतिवार को मजबूत चल रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अगले कुछ सत्रों में सोने को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अमेरिका के हालिया उत्साहजनक आंकड़ों ने उम्मीदों को बल दिया है कि फेडरल रिजर्व ऊंची मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए ब्याज दरों में वृद्धि को जारी रखेगा।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत