जरुरी जानकारी | सोना 50 रुपये टूटा, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये के नुकसान के साथ 59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपये के नुकसान के साथ 59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,914 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत भी घटकर 24.17 डॉलर प्रति औंस रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘निवेशकों ने दुनिया के शीर्ष केंद्रीय बैंकरों की सख्त टिप्पणियों का आकलन करना जारी रखा। जैक्सन होल में बैंकरों ने मुद्रास्फीति पर काबू पाने तक ब्याज दरों को ऊंचा रखने की जरूरत पर बल दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने कहा कि केंद्रीय बैंक जरूरत पड़ने पर ब्याज दरें और बढ़ाने के लिए तैयार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट