जरुरी जानकारी | सोना 480 रुपये टूटा, चांदी मे 530 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 मई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 530 रुपये घटकर 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,975 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी घटकर 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

गांधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि अमेरिकी डॉलर में तेजी से कीमती धातु की कीमत प्रभावित हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\