जरुरी जानकारी | सोना 365 रुपये टूटा, चांदी 1,027 रुपये कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट तथा रुपये में कमजोर रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 365 रुपये टूटकर 51,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट तथा रुपये में कमजोर रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 365 रुपये टूटकर 51,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के अनुरूप चांदी भी 1,027 रुपये के नुकसान के साथ 55,301 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 31 पैसे टूटकर 80.15 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,721 डॉलर प्रति औंस पर कमजोर था। चांदी 18.62 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख तथा डॉलर में मजबूती से सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स