जरुरी जानकारी | सोना में 35 रुपये की गिरावट, चांदी 251 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में कीमतों में नरमी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपये और टूटकर 54,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर विदेशों में कीमतों में नरमी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपये और टूटकर 54,054 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले, कारोबारी सत्र में सोना 54,089 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 251 रुपये के नुकसान से 65,928 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ''मंदी की आशंकाओं के कारण जोखिम लेने से बचने से सोने की कीमत थोड़ी घटी है...।''

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,772.8 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी नुकसान के साथ 22.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा, ''निवेशकों की अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक पर नजर है। उससे नीतिगत दर में वृद्धि की गति को लेकर रुख साफ होगा। इससे एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी