जरुरी जानकारी | सोना 250 रुपये टूटा, चांदी अपरिवर्तित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में आई गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 250 रुपये टूटकर 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में आई गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 250 रुपये टूटकर 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 73,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 73,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 250 रुपये की गिरावट को दर्शाता है।’’

हालांकि, चांदी की कीमत 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही।

‘रामनवमी’ के मौके पर बुधवार को सर्राफा बाजार बंद था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,375 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 13 डॉलर कम है।

गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की आक्रामक रुख वाली टिप्पणी से यह संकेत मिला है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर को कम करने में अपेक्षा से अधिक समय लेगा। इससे बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई।

हालांकि, चाँदी मामूली बढ़त के साथ 28.25 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले सत्र में यह 28.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी