जरुरी जानकारी | सोने में 21 रुपये की गिरावट, चांदी 464 रुपये टूटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 21 रुपये के नुकसान के साथ 54,963 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 21 रुपये के नुकसान के साथ 54,963 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 464 रुपये की गिरावट दर्शाती 69,117 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘बैंक ऑफ जापान सहित प्रमुख केंद्रीय बैंकों ने मुद्रास्फीति के बारे में चिंता व्यक्त की है और अगले साल ब्याज दरों में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है। आज निवेशकों की निगाह, अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों पर होगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,809 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी नुकसान के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘चीन से मांग में सुधार को लेकर उम्मीद बढ़ने के कारण, एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Akshaya Tritiya 2026? अक्षय तृतीया कब है, 19 या 20 अप्रैल? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक अनुष्ठान की पूरी जानकारी