जरुरी जानकारी | सोना 196 रुपये टूटा, चांदी 724 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 196 रुपये टूटकर 50,702 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 196 रुपये टूटकर 50,702 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,898 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

इसी प्रकार, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,643.2 डॉलर प्रति औंस रह गया जो सोमवार को 1,649.3 था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक बाजारों से संकेत लेते हुए सोने की घरेलू कीमतों में गिरावट आई।’’

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 724 रुपये टूटकर 57,501 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,225 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

मंगलवार को कॉमेक्स में चांदी की हाजिर कीमत 18.96 डॉलर प्रति औंस रही जो सोमवार को 19.21 डॉलर प्रति औंस थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने को 1,615 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर समर्थन है तथा 1,690 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर प्रतिरोध है। सर्राफा बाजार के लिए निकट अवधि में मंदी का रुख रहने की संभावना है।’’

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे के सुधार के साथ 82.81 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\