जरुरी जानकारी | सोना 150 रुपये टूटा, चांदी में भी 300 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये टूटकर 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये टूटकर 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 300 रुपये के नुकसान से 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,959 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी गिरावट के साथ 24.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

कॉमेक्स में सोने में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ। वहां कारोबारी फेडरल रिजर्व और यूरोपीय केंद्रीय बैंक की नीतिगत बैठकों के नतीजों का इंतजार करते दिखे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘इस बीच, डॉलर इंडेक्स लगभग दो सप्ताह के शिखर पर कारोबार कर रहा है, जिससे कीमती धातुओं पर असर पड़ रहा है। मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं को रखने वाले खरीदारों के लिए सर्राफा को और अधिक महंगा बना देता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स