जरुरी जानकारी | सोना 130 रुपये टूटा, चांदी में 232 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 130 रुपये की गिरावट के साथ 56,680 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जनवरी वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 130 रुपये की गिरावट के साथ 56,680 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 232 रुपये के नुकसान के साथ 69,793 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 130 रुपये की गिरावट के साथ 56,680 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।’’

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,911 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी गिरावट के साथ 24.03 डॉलर प्रति औंस पर थी।

विश्लेषक ने कहा कि मंगलवार को एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में गिरावट रही क्योंकि हालिया तेजी के बाद वायदा कारोबारियों ने मुनाफावसूली की।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘बुधवार को जापान की नीतिगत बैठक के ऊपर सबकी निगाह रहेगी। वहां के केन्द्रीय बैंक ने दिसंबर की बैठक के दौरान नीतिगत दर को लेकर अप्रत्याशित रूप से आक्रामक रुख दिखाया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Akshaya Tritiya 2026? अक्षय तृतीया कब है, 19 या 20 अप्रैल? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक अनुष्ठान की पूरी जानकारी