जरुरी जानकारी | सोना 101 रुपये टूटा, चांदी में 353 रुपये की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 101 रुपये की गिरावट के साथ 52,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 101 रुपये की गिरावट के साथ 52,837 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह चांदी भी 353 रुपये के नुकसान से 61,744 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस अनुसंधान विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सदस्यों द्वारा मुद्रास्फीति के खिलाफ अपनी लड़ाई के संकल्प को दोहराते हुए आक्रामक टिप्पणियों को करने से डॉलर सत्र के अपने निचले स्तर से उबर गया जिसकी वजह से सोना एक हफ्ते से भी अधिक समय के सबसे निचले स्तर तक चला गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,753.25 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी गिरावट के साथ 21.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आगे ब्याज दरों में और अधिक बढ़ोतरी होने वाली है जिससे कल रात डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई और इसके कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मजबूत होने तथा चीन में खराब होती कोविड की स्थिति से सर्राफा कीमतों में गिरावट आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी