जरुरी जानकारी | सोने में 100 रुपये की गिरावट, चांदी अपरिवर्तित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 जून विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 59,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
हालांकि, चांदी की कीमत 71,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की हाजिर कीमत में गिरावट जारी रही और यह 100 रुपये की गिरावट के साथ 58,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,904 डॉलर प्रति औंस रहा। लेकिन चांदी 22.74 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)