जरुरी जानकारी | सोने में 100 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये फिसली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक सितंबर वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी 400 रुपये की गिरावट के साथ 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मिश्रित अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और डॉलर सूचकांक में तेजी के बीच सोने की कीमतें कई सप्ताह के उच्चतम स्तर से पीछे चली गईं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,942 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत घटकर 24.50 डॉलर प्रति औंस रही।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘अब निवेशकों की नजर प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण पीएमआई आंकड़े और सबसे महत्वपूर्ण अमेरिकी बेरोजगारी दर पर केंद्रित है। इन आंकड़ों का सर्राफा कीमतों पर असर पड़ सकता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)