जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 76,700 रुपये प्रति किलो रह गयी।

विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,955 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी फिसलकर 24.25 डॉलर प्रति औंस पर रही।

अमेरिका में मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों के बीच फेडरल रिजर्व के नीतिगत कदम को लेकर रुख साफ नहीं होने के साथ सोने में गिरावट बनी हुई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर से ऊपर बना हुआ है और वर्तमान में 0.11 प्रतिशत बढ़कर 101.51 पर कारोबार कर रहा है। इससे कीमती धातुओं पर भी दबाव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\