जरुरी जानकारी | सोना 1,350 रुपये टूटकर 93,000 रुपये पर, चांदी 5,000 रुपये लुढ़की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोने में पांच दिनों से चली आ रही तेजी का सिलसिला थम गया और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,350 रुपये टूटकर 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोने में पांच दिनों से चली आ रही तेजी का सिलसिला थम गया और शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,350 रुपये टूटकर 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये मजबूत होकर 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के ताजा ऊंचाई पर पहुंच गया था।

पांच दिनों की तेजी के बाद 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,350 रुपये लुढ़ककर 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जो बृहस्पतिवार को 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विभिन्न देशों पर शुल्क लगाने के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से सोने की कीमतों में गिरावट आई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निवेशकों ने अपना ध्यान वैश्विक व्यापार की स्थिति और संभावित आर्थिक प्रभाव पर केंद्रित किया है, जो वृद्धि को प्रभावित कर सकते हैं और कारोबारी भावना को कमजोर कर सकते हैं।’’

चांदी की कीमत भी 5,000 रुपये औंधे मुंह लुढ़क गया, जो चार महीनों में सबसे बड़ी गिरावट है। इसकी कीमत 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,00,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस), राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें एक सप्ताह में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं, जबकि चांदी पांच सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि ट्रंप के संवाददाता सम्मेलन के दौरान दोनों धातुओं ने शुरुआत में तेजी दिखाई थी...।’’

वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 21.74 डॉलर यानी 0.70 प्रतिशत टूटकर 3,093.60 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एशियाई बाजारों में हाजिर चांदी 1.69 प्रतिशत टूटकर 31.32 डॉलर प्रति औंस रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड