जरुरी जानकारी | सोना 109 रुपये टूटा, चांदी में 934 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 109 रुपये घटकर 54,461 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 109 रुपये घटकर 54,461 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी का भाव 934 रुपये की तेजी के साथ 68,503 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने के बीच घरेलू बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव कमजोरी के साथ 1,789.4 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी तेजी के साथ 23.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘निवेशकों को इस सप्ताह फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय का इंतजार है। इसके साथ ही उन्हें अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का भी इंतजार है। डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी