जरुरी जानकारी | सोने में सात दिन से जारी गिरावट थमी, 1,200 रुपये चढ़कर 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में पिछले सात कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और पीली धातु का भाव 1,200 रुपये की तेजी के साथ 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, एक जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में पिछले सात कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और पीली धातु का भाव 1,200 रुपये की तेजी के साथ 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

सोने के भाव में लगातार सातवें सत्र की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये चढ़कर 98,150 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘ अमेरिकी राजकोषीय घाटे में वृद्धि की चिंताओं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कर-कटौती और व्यय विधेयक पर बाजार के ध्यान के कारण अमेरिकी डॉलर में गिरावट ने सोने को और अधिक आकर्षक बना दिया है। ’’

इसके अलावा, मंगलवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। सोमवार को चांदी की कीमत 1,02,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 44.01 डॉलर या 1.33 प्रतिशत बढ़कर 3,346.92 डॉलर प्रति औंस हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े