जरुरी जानकारी | सोना 100 रुपये चढ़ा, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

दूसरी तरफ, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये बढ़कर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले बाजार सत्र में यह 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस बीच, शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही।

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 12.38 डॉलर या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 3,351.53 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण (जिंस और मुद्रा) के उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक में मामूली कमजोरी और यूरोपीय संघ द्वारा तेल व्यापार को लक्ष्य करते हुए रूस पर नए प्रतिबंध को मंजूरी देने के साथ नई वैश्विक चिंताओं के फिर से उभरने से सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों में धारणा मजबूत हुई, जिससे कॉमेक्स सोने को 3,350 डॉलर के स्तर को पुनः प्राप्त करने में मदद मिली।’’

वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 38.38 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘कारोबारी शुक्रवार को जारी होने वाले प्रारंभिक मिशिगन उपभोक्ता धारणा और मुद्रास्फीति सहित अमेरिकी वृहत आर्थिक आंकड़ों का इंतजार करेंगे। ये आंकड़े सर्राफा कीमतों के लिए और अधिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड