जरुरी जानकारी | सोना 600 रुपये टूटा, चांदी 1,000 रुपये फिसली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टॉकिस्ट की ताजा बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये घटकर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई स्टॉकिस्ट की ताजा बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये घटकर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये घटकर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। पिछले बाजार बंद में यह 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक, कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल उम्मीद से बेहतर अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों आने के बाद बढ़े।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद को कम किया है। इससे सोने की कीमतों को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित किया।’’

शुक्रवार को चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपये गिरकर 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गईं। पिछले बाजार बंद होने पर यह 1,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना मामूली रूप से बढ़कर 3,334.45 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘आगामी अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग व्यय मूल्य (पीसीई) मुद्रास्फीति रिपोर्ट से पहले सोने की कीमतों में ताजा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें