जरुरी जानकारी | सोना 200 रुपये टूटा, चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह मार्च अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का पिछला बंद भाव 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार के बंद स्तर 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से 200 रुपये की गिरावट के साथ 88,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

हालांकि, चांदी 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

वैश्विक मोर्चे पर, कॉमेक्स सोना वायदा 12.20 डॉलर की गिरावट के साथ 2,913.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस बीच, हाजिर सोना 15.57 डॉलर की गिरावट के साथ 2,903.82 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि निवेशकों ने नवीनतम शुल्क घटनाक्रमों और उनके प्रभावों पर विचार किया। ऐसी चर्चा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको और कनाडा पर शुल्क में कमी पर विचार कर सकती हैं।’’

एशियाई बाजार घंटों में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक- जिंस एवं मुद्रा जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी एडीपी गैरकृषि रोजगार, गैरकृषि पेरोल और बेरोजगारी के आंकड़ों सहित प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के आने के साथ ही, सर्राफा कीमतों में अस्थिरता जारी रहने की उम्मीद है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Australia, 1st ODI Match Dhaka Weather Update: ढाका में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? पहले वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Bangladesh vs Australia, 1st ODI Match Preview: आज ढाका में खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, स्क्वाड और सभी जरूरी डिटेल्स

BAN vs AUS, 1st ODI Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Score Update: किंग्स्टन में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट