जरुरी जानकारी | सोना 500 रुपये टूटकर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर; चांदी स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक व्यापार तनाव कम होने और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह आज यह 500 रुपये टूटकर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई वैश्विक व्यापार तनाव कम होने और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह आज यह 500 रुपये टूटकर 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

स्थानीय बाजारों में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी शुक्रवार को 500 रुपये गिरकर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया, जबकि पिछला बंद स्तर 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। शुल्क संबंधी चिंताओं में कमी, डॉलर के मजबूत होने और मजबूत रोजगार बाजार के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कई बार कटौती की उम्मीद कम होने से यह गिरावट आई।’’

एसोसिएशन के अनुसार, हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमतें 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।

गांधी ने आगे बताया कि अमेरिका ने जापान के साथ पहले ही एक व्यापार समझौता कर लिया है और अमेरिका-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को लेकर आशान्वित हैं। इसके अतिरिक्त, अमेरिका के भारत, मेक्सिको और ब्राजील के साथ व्यापार समझौते होने की उम्मीद है, जिससे सर्राफा में बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 20.72 डॉलर या 0.62 प्रतिशत गिरकर 3,347.94 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘अमेरिका और जापान व यूरोपीय संघ जैसे व्यापारिक साझेदारों के बीच शुल्क समझौतों की उम्मीदों के कारण सुरक्षित निवेश की अपील कम होने से सोना 3,345 डॉलर प्रति औंस पर कमजोर होकर कारोबार कर रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन घटनाक्रमों से सोने में, खासकर ऊंचे स्तरों पर, अस्थिरता बनी रह सकती है। अब सारा ध्यान अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले पर केंद्रित है, जो सर्राफा कीमतों की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होगा।’’

वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी 0.35 प्रतिशत गिरकर 38.92 डॉलर प्रति औंस रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

England vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी