जरुरी जानकारी | दिल्ली में सोना पहली बार 72,000 रुपये पर, चांदी का भी नया रिकॉर्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मजबूती के रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें एक और नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गईं। सोना पहली बार 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल वैश्विक बाजारों से मजबूती के रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें एक और नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गईं। सोना पहली बार 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 160 रुपये बढ़कर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मंगलवार को यह रिकॉर्ड 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम की नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की ताजा रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 160 रुपये की बढ़त है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 2,356 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा कि बुधवार को यूरोपीय कारोबार के घंटों में सोने में तेजी जारी रही।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘सोना और चांदी अब तक के उच्चतम स्तर के आसपास मंडरा रहे हैं, क्योंकि भू-राजनीतिक तनाव और मार्च के लिए अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और ब्याज दर के बारे में अधिक संकेत मिलने के बीच सोने की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के साथ फेडरल रिजर्व की मार्च बैठक का विवरण भी बुधवार को बाद में आने वाला है।’’

इसके अलावा चांदी की कीमतें भी मामूली बढ़त के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में यह 28.04 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोना दिन के कारोबार में 71,709 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिन में कारोबार के दौरान चांदी की कीमतें 83,092 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी