जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज क्यूआईपी के जरिये 6,000 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि जुटा लेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोदरेज प्रॉपर्टीज क्यूआईपी के जरिये संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 6,000 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि जुटा लेगी।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर गोदरेज प्रॉपर्टीज क्यूआईपी के जरिये संस्थागत निवेशकों को शेयर बेचकर 6,000 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि जुटा लेगी।

कंपनी का इरादा आवासीय भूखंडों तथा अपार्टमेंट की मजबूत मांग के बीच कारोबार का विस्तार करना है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 6,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बुधवार को पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) पेश किया। यह बृहस्पतिवार को बंद होगा।

बाजार सूत्रों ने बताया कि गोदरेज प्रॉपर्टीज को घरेलू तथा वैश्विक निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है और कंपनी 6,000 करोड़ रुपये की संपूर्ण राशि जुटा लेगी।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि क्यूआईपी आवंटन समिति ने 27 नवंबर 2024 को इसके लिए मंजूरी दी। इसके लिए 2,727.44 रुपये प्रति शेयर की आधार कीमत तय की गई है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में शामिल है। इसकी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे और बेंगलुरु में मजबूत उपस्थिति है और इसने हाल ही में हैदराबाद बाजार में प्रवेश किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\