जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हैदराबाद में अपनी पहली परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की आवासीय संपत्तियां बेचीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने हैदराबाद में अपनी पहली आवासीय परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की आवासीय संपत्तियां बेची हैं।

नयी दिल्ली, 25 मार्च रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने हैदराबाद में अपनी पहली आवासीय परियोजना में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की आवासीय संपत्तियां बेची हैं।

कंपनी ने जनवरी में हैदराबाद में अपनी पहली परियोजना शुरू की थी।

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड शेयर बाजार को मंगलवार को दी सूचना में बताया, उसने कोकापेट में अपनी परियोजना ‘गोदरेज मैडिसन एवेन्यू’ के तहत परियोजना शुरू होने के कुछ ही सप्ताह के भीतर 300 से अधिक मकान बेच दिए हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडे ने कहा कि कंपनी को हैदराबाद में अपनी पहली परियोजना के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह सफलता हैदराबाद में गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए उपलब्ध व्यापक अवसर और कोकापेट में प्रीमियम आवासीय विकास की मजबूत मांग को दर्शाती है।’’

कंपनी जल्द ही हैदराबाद में अपनी दूसरी परियोजना शुरू करेगी।

गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है।

निहारिका

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड