जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नोएडा में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के करीब 650 फ्लैट बेचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने आवासीय संपत्तियों की मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच नोएडा में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के करीब 650 फ्लैट बेचे हैं।

नयी दिल्ली, 23 मई रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने आवासीय संपत्तियों की मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच नोएडा में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के करीब 650 फ्लैट बेचे हैं।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने ‘‘ नोएडा के सेक्टर 146 में स्थित अपनी परियोजना ‘गोदरेज जार्डिनिया’ में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के करीब 650 घर बेचे हैं।’’

परियोजना मई 2024 में ही पेश की गई थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘ बिक्री मूल्य के मामले में यह गोदरेज प्रॉपर्टीज की नोएडा में अभी तक की सबसे सफल पेशकश है।’’

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव पांडे ने कहा, ‘‘ नोएडा गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। हम आने वाले वर्षों में शहर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे।’’

गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है। इसकी मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पुणे और बेंगलुरु संपत्ति बाजारों में उपस्थिति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\