जरुरी जानकारी | गोदरेज प्रॉपर्टीज को गुरुग्राम की नई परियोजना से 3,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोदरेज प्रॉपर्टीज को गुरुग्राम में नई आवासीय परियोजना के विकास से करीब 3,000 करोड़ रुपये के बिक्री राजस्व की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर गोदरेज प्रॉपर्टीज को गुरुग्राम में नई आवासीय परियोजना के विकास से करीब 3,000 करोड़ रुपये के बिक्री राजस्व की उम्मीद है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसने हरियाणा के गुरुग्राम मे 14.27 एकड़ जमीन के विकास के लिए करार किया है। इसके तहत कंपनी मुख्य रूप से महंगे आवासीय अपार्टमेंट बनाएगी।

कंपनी ने कहा कि इस 14.27 एकड़ की परियोजना के विकास से उसे 3,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज घरों की मांग में बढ़ोतरी के बीच आक्रामक तरीके से विस्तार कर रही है। कंपनी सीधे जमीन खरीदने के अलावा नई परियोजनाओं के लिए भू-स्वामियों के साथ भागीदारी भी कर रही है।

इससे पहले इसी महीने गोदरेज प्रॉपर्टीज के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा था कि हमने इस वित्त वर्ष में अभी तक 16,500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जोड़ी हैं। यह हमारे पूरे साल के 15,000 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है।

गुरुग्राम की नई परियोजना के साथ चालू वित्त वर्ष में कंपनी की परियोजनाएं 20,000 करोड़ रुपये की हो गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड