जरुरी जानकारी | गोवा ने विमानन, पर्यटन क्षेत्र के साझा प्रोत्साहन का संकल्प जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खंवटे ने कहा है कि राज्य में न केवल आवश्यक बुनियादी ढांचा मौजूद है, बल्कि विमानन और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को एक साथ बढ़ावा देने का भी इरादा है।

पणजी, 17 जुलाई गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खंवटे ने कहा है कि राज्य में न केवल आवश्यक बुनियादी ढांचा मौजूद है, बल्कि विमानन और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को एक साथ बढ़ावा देने का भी इरादा है।

खंवटे पिछले सप्ताह मुंबई में आयोजित पश्चिमी क्षेत्र के नागर विमानन मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम नागर विमानन मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

खंवटे ने कहा, “गोवा न केवल बुनियादी ढांचे के साथ, बल्कि मंशा के साथ भी तैयार है। विमानन और पर्यटन को साथ-साथ बढ़ना चाहिए, जिससे रोजगार सृजन, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतरराष्ट्रीय दृश्यता पैदा हो। हम भविष्य के लिए तैयार, समावेशी विमानन अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए केंद्र के साथ साझेदारी करने को तत्पर हैं।”

सम्मेलन के दौरान, गोवा ने अपने फलते-फूलते पर्यटन क्षेत्र का तेजी से विकसित हो रहे नागर विमानन परिदृश्य के साथ संयोजन के लिए लक्षित प्रस्तावों की एक शृंखला पेश की।

सम्मेलन में नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के साथ-साथ महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और केंद्रशासित प्रदेश दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े