देश की खबरें | गोवा: कोयला प्रबंधन कंपनियों पर बकाये हरित उपकर को लेकर विपक्ष ने साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में प्रमोद सावंत नीत सरकार से कोयला प्रबंधन कंपनियों पर करोड़ों रुपये के बकाए हरित उपकर को लेकर सवाल किया और आरोप लगाया कि सरकार ‘बड़ी मछलियों’ से पैसे नहीं वसूल रही है।

पणजी, सात फरवरी गोवा में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में प्रमोद सावंत नीत सरकार से कोयला प्रबंधन कंपनियों पर करोड़ों रुपये के बकाए हरित उपकर को लेकर सवाल किया और आरोप लगाया कि सरकार ‘बड़ी मछलियों’ से पैसे नहीं वसूल रही है।

नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्नकाल में बताया कि राज्य सरकार ‘गोवा सेस ऑन प्रोडक्ट एंड सबस्टेंस कॉजिंग पॉल्यूशन’ (ग्रीन सेस) अधिनियम, 2013 के तहत अनुमानित राजस्व एकत्र करने में विफल रही है।

यह प्रश्न अलेमाओ के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक वेंजी वीगास और कांग्रेस विधायक अल्टोन डी कोस्टा ने संयुक्त रूप से सदन में रखा।

अलेमाओ ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पेट्रोकेमिकल कंपनियों से हरित उपकर वसूला है, जबकि कोयला प्रबंधन कंपनियां बकाया राशि दबा कर बैठी हुई हैं।

उन्होंने कहा, “यह एक बड़ा घोटाला है, क्योंकि राज्य सरकार बड़ी कंपनियों से उपकर वसूल नहीं कर रही है।”

अलेमाओ ने कहा कि राज्य सरकार मूल दस्तावेजों की जांच किए बिना कंपनियों द्वारा दिए गए आयात के विवरण के अनुसार उपकर वसूल रही है।

उन्होंने कहा कि कुल 352 करोड़ रुपये के बकाये हरित शुल्क में से केवल 194 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुल राशि का 47 करोड़ रुपये कोयला और कोक कंपनियों द्वारा तथा शेष राशि पेट्रोकेमिकल कंपनियों द्वारा चुकाई गई है।

विगास ने सदन में कहा कि हरित उपकर के रूप में एकत्र की गई राशि का उपयोग प्रदूषण के मुद्दों को कम करने के लिए किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सवाल का जवाब देते हुए विधानसभा को बताया कि हरित उपकर का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कंपनियों से उपकर की 237 करोड़ रुपये की राशि में से 50 प्रतिशत शुल्क को एकत्र कर लिया है, जबकि 114 करोड़ रुपये बकाया हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट