खेल की खबरें | गोवा ने कर्नाटक को ड्रॉ पर रोका; केरल, झारखंड जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गोवा के बल्लेबाजों ने जुझारू बल्लेबाजी करते हुए शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में शुक्रवार को खेल के चौथे दिन कर्नाटक को जीत दर्ज करने से रोक दिया।

पोरवोरिम (गोवा) , 30 दिसंबर गोवा के बल्लेबाजों ने जुझारू बल्लेबाजी करते हुए शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में शुक्रवार को खेल के चौथे दिन कर्नाटक को जीत दर्ज करने से रोक दिया।

गोवा ने दिन की शुरुआत पहली पारी में  आठ विकेट पर 321 रन से शुरू की। कप्तान दर्शन मिसल (95) ने 172 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाकर कर्नाटक के गेंदबाजों को परेशान किया। वह पांच रन से शतक पूरा करने से चूक गये लेकिन उन्होंने लक्ष्य गर्ग (38) के साथ नौवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। मिसल आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी रहे।

पहली पारी में सात विकेट पर 603 रन बनाने वाले कर्नाटक ने गोवा को फॉलोऑन दिया लेकिन घरेलू मैदान पर उसके बल्लेबाज तीन विकेट पर 150 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में सफल रहे।

इस मैच से कर्नाटक को तीन जबकि गोवा को एक अंक मिला।

थुंबा में ग्रुप के दूसरे मैच में केरल ने जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया।  सलामी बल्लेबाज पी राहुल ने 58 गेंद में 66 रन की आक्रामक पारी खेलने के साथ रोहन कुनुमल (27 गेंद में 40 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर टीम के लिए छह अंक पक्के किये।

ग्रुप के एक अन्य मैच में जमशेदपुर में जमशेदपुर ने सेना को नौ विकेट से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड