गोवा सरकार ने 100 नाविकों को राज्य में प्रवेश देने से इंकार किया, मुंबई जाने को कहा

नाविकों ने अपने जहाज से उतर कर गोवा में प्रवेश की अनुमति मांगी थी।

पणजी, नौ अप्रैल गोवा सरकार ने कोरोना वायरस फैलने के खतरे को देखते हुए लगभग सौ नाविकों को राज्य में प्रवेश देने से बृहस्पतिवार को मना कर दिया।

नाविकों ने अपने जहाज से उतर कर गोवा में प्रवेश की अनुमति मांगी थी।

राज्य सरकार ने कहा कि गोवा के नाविकों को राज्य में प्रवेश से पहले पृथक वास में जाने के नियम का पालन करना पड़ेगा।

गोवा के सौ नाविकों ने राज्य में प्रवेश की अनुमति मांगी थी जिसके बाद बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो ने बृहस्पतिवार को इस मामले की चर्चा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से की।

लोबो ने कहा कि जहाज के क्रू को गोवा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी बल्कि उन्हें 14 दिन तक मुंबई में पृथक वास में रखा जाएगा।

लोबो ने बताया कि पृथक-वास की अवधि समाप्त होने के बाद ही नाविकों को गोवा में प्रवेश दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड