देश की खबरें | समुद्र तट पर बने ढांचों को हटाने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है गोवा सरकार : मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार समुद्र तट पर बने अस्थायी ढांचों (झोपड़ियों) को हटाने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पणजी, एक जून गोवा सरकार समुद्र तट पर बने अस्थायी ढांचों (झोपड़ियों) को हटाने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने मानसून से पहले समुद्र तट पर बने अस्थायी ढांचों को हटाने के लिए 31 मई तक की समय सीमा तय की थी, लेकिन हितधारकों ने पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर समय सीमा बढ़ाने की मांग की क्योंकि पर्यटकों का तटीय राज्य में आना जारी है।

खुंटे ने यहां संवाददाताओं से कहा, “पर्यटन विभाग भारतीय मौसम विभाग से परामर्श के बाद सोमवार तक निर्णय लेगा। हम मौसम की स्थिति के अनुसार समुद्र तट पर स्थित झोपड़ियों में चल रही गतिविधियों में बाधा नहीं डालेंगे।”

समुद्र तटीय झोपड़ियों को लेकर संचालकों ने पर्यटन विभाग को पत्र लिखकर समय-सीमा बढ़ाने की मांग की है, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी तक नहीं आया है।

आम आदमी पार्टी (आप) विधायक वेन्जी वीगास ने भी पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर समुद्र तट पर स्थित झोपड़ियों के लिए समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।

मंत्री ने कहा, “घरेलू पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं। अगर हम समय सीमा बढ़ाने का फैसला करते हैं, तो झोपड़ी मालिकों को अपने मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट