देश की खबरें | गोवा: नागरिक समूह ने रेलवे ट्रैक दोहरीकरण परियोजना के खिलाफ भारतीय वन्यजीव संस्थान को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में एक नागरिक आंदोलन से जुड़े नागरिक समूह ने शनिवार को कहा कि उसने तटीय राज्य में दो संरक्षित वन क्षेत्रों को काटकर रेलवे लाइन के विस्तार के खिलाफ देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) से संपर्क किया है।

पणजी, 11 फरवरी गोवा में एक नागरिक आंदोलन से जुड़े नागरिक समूह ने शनिवार को कहा कि उसने तटीय राज्य में दो संरक्षित वन क्षेत्रों को काटकर रेलवे लाइन के विस्तार के खिलाफ देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) से संपर्क किया है।

‘सेव मोल्लेम‘ नामक इस समूह ने माजूदा रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का विरोध किया है जो कर्नाटक से शुरू होकर गोवा स्थित मोल्लेम राष्ट्रीय पार्क और भगवान महावीर वन्यजीव अभ्यारण्य से गुजरता है।

समूह की ओर से कहा गया कि यह कार्य पर्यावरण के साथ गोवा की संस्कृति को भी नुकसान पहुंचाएगा।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के तहत आने वाले स्वायत्तशासी संस्थान डब्ल्यूआईआई को लिखे अपने पत्र में समूह ने कहा कि रेलवे ट्रैक के आसपास के कई गांवों में 200 साल पुराने धरोहर आवास हैं।

इसमें दावा किया गया कि 25 प्रतिष्ठित वास्तुकारों और योजनाकारों ने परियोजना के खिलाफ समूह की लड़ाई का समर्थन किया है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति ने अप्रैल, 2021 में कहा था कि उसे गोवा में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण से जुड़ी परियोजना शुरू करने का कोई औचित्य नहीं नजर आया, जिसका पर्यावरण विशेषज्ञों द्वारा भी विरोध किया जा रहा है।

‘सेव मोल्लेम’ ने कहा कि डब्ल्यूआईआई निदेशक को लिखे पत्र में हस्ताक्षरकर्ताओं ने उल्लेख किया है कि गोवा के 179 वास्तुकारों के एक समूह ने राज्य के भविष्य और इसकी अनूठी सांस्कृतिक विरासत के लिए खतरे के बारे में पहले से ही आगाह कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 2nd T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Pakistani Spy Arrested: राजस्थान में पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क ध्वस्त; आतंकी शहजाद भट्टी का करीबी गिरफ्तार, संवेदनशील वीडियो भेजने का आरोप

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

'देश में कोई लॉकडाउन नहीं होगा': किरेन रिजिजू ने अफवाहों पर लगाया विराम; पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को बताया 'ऐतिहासिक कदम'