देश की खबरें | गोवा : राहुल गांधी की याचिका खारिज किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘‘मोदी उपनाम’’ वाली टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने और सजा पर रोक लगाने से इनकार करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पणजी, सात जुलाई गोवा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘‘मोदी उपनाम’’ वाली टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने और सजा पर रोक लगाने से इनकार करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष अमित पाटकर के नेतृत्व में 100 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर में यहां आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

पाटकर ने पत्रकारों से कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा लिया गया फैसला "दुर्भाग्यपूर्ण" और "लोकतंत्र की हत्या" है।

उन्होंने कहा, "हमें यह समझना होगा कि राहुल गांधी को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। वह आम लोगों के मुद्दे उठा रहे हैं और वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ हैं। मोदी सरकार लोगों को बांट रही है और राहुल गांधी उन्हें एक साथ लाना चाहते हैं।"

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मोदी और अडानी समूह के बीच संबंधों पर सवाल उठाने के बाद मोदी सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी मामले उठाकर उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करा दिया।

गुजरात उच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने वाली याचिका को यह कहते हुये खारिज कर दिया कि कांग्रेस नेता पहले से ही पूरे भारत में 10 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

अदालत ने कहा कि गांधी को उनकी टिप्पणियों के लिये दो साल की जेल की सजा देने का निचली अदालत का आदेश "उचित और विधिसम्मत" था तथा सजा पर रोक लगाने का कोई उचित आधार नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट