गो एयर के कर्मचारी तीन मई तक बिना वेतन के रहेंगे अवकाश पर

वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने इससे पहले, मार्च में अपने कर्मचारियों से बारी-बारी से बिना वेतन के अवकाश पर जाने को कहा था। साथ ही उनके वेतन में कटौती की घोषणा की थी।

मुंबई, 19 अप्रैल विमानन कंपनी गो एयर के 5,500 कर्मचारियों में से ज्यादातर तीन मई तक बिना वेतन के अवकाश पर रहेंगे। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ की अवधि बढ़ाये जाने के कारण कंपनी के सभी विमान खड़े हैं।

वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने इससे पहले, मार्च में अपने कर्मचारियों से बारी-बारी से बिना वेतन के अवकाश पर जाने को कहा था। साथ ही उनके वेतन में कटौती की घोषणा की थी।

गो एयर ने शनिवार को अपने र्कचारियों को भेजे पत्र में कहा, ‘‘लॉकडाउन (बंद) को अब तीन मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही विमानों की उड़ानें नहीं हो रही हैं। इसीलिए हम बाध्य होकर आपसे आग्रह करते हैं कि आप तीन मई तक बिना वेतन के अवकाश पर रहें।’’

सरकार ने देशव्यापी बंद की मियाद बढ़ाकर तीन मई तक कर दी है। इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिये बंद की घोषणा की गयी थी।

ज्यादातर एयरलाइन ने 15 अप्रैल से उड़ान सेवा शुरू करने की योजना बनायी थी। उन्हें उम्मीद थी कि 15 अप्रैल से बंद को हटा लिया जाएगा।

एयरलाइन ने कहा, ‘‘...इसीलिए हमें बिना वेतन के अवकाश की अवधि बढ़ानी पड़ रही है।’’

एक अधिकारी ने कहा कि 5,500 कर्मचारियों में से करीब 10 प्रतिशत पहले की तरह काम करते रहेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्हें आंशिक वेतन ही मिलेगा। ये वे कर्मचारी हैं जिनकी कुछ कार्यों के लिये उपस्थिति जरूरी है।’’

गो एयर के अनुसार हमें उम्मीद है कि चार मई से उड़ान की अनुमति होगी और हम चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर सकेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Pakistan Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार दूसरी बार जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने जीत के हीरो

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट